फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw collides with scooter, two injured

Kannauj News: ई-रिक्शा ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल

Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw collides with scooter, two injured
छिबरामऊ। तालग्राम रोड पर ग्राम कमालपुर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने स्कूटी सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो सवारियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



ग्राम कपूरपुर निवासी उवैश (24) स्कूटी से छिबरामऊ आ रहा था। रास्ते में तालग्राम रोड पर ग्राम बहवलपुर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उवैश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह पलट गया। ई-रिक्शा में सवार राममूर्ति (60) निवासी ग्राम कमालपुर तथा सुमन (30) निवासी ग्राम कोरिखेरा थाना जहानगंज फर्रुखाबाद भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सौ शैया अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमन और उवैश की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। वहीं, राममूर्ति का उपचार सौ शैय्या अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed