फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   e-rickew me halat bigdi, saman chori

ई-रिक्शा में शिक्षक की बिगड़ी तबीयत, लाखों का माल चोरी

Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
e-rickew me halat bigdi, saman chori
तिर्वा। चार दिन पहले ई-रिक्शा से जाते समय शिक्षक की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान किसी ने सोने की जंजीर, अंगूठी, पर्स समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। तबीयत सही होने पर शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के बौद्ध नगर निवासी अरविंद कुमार पुत्र राधेश्याम जीआईसी में शिक्षक हैं। इन्होंने बताया कि 12 दिसंबर की रात करीब आठ बजे क्रांति चौराहे पर लगे एटीएम से रुपये निकाले थे। कस्बे में उनके साथ के एक शिक्षक की तबीयत देखने वह ई-रिक्शा से जा रहे थे। ई-रिक्शा पर बैठते ही उनकी भी तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। आंख खुली तो खुद को सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा पाया। सोने की अंगूठी, चेन,पर्स समेत अन्य कागजात गायब थे। वह किसी तरह घर पहुंचे। तबीयत में तीन दिन बाद सुधार हुआ। तब पुलिस को घटना की तहरीर दी। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed