{"_id":"61818313a09fdc494e162cda","slug":"e-pos-machine-has-arrived-now-paddy-will-be-purchased-kannauj-news-knp661977792","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गईं ई-पॉस मशीन, अब होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गईं ई-पॉस मशीन, अब होगी धान खरीद
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम तिर्वा और तहसीलदार।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/तिर्वा। जिले में दूसरे दिन भी धान खरीद नहीं की जा सकी। इसके पीछे मुख्य वजह ई-पॉस मशीन आने में देरी रही। अब माना जा रहा है कि क्रय केंद्रों पर दिवाली बाद तेजी से खरीद शुरू होगी। वहीं दूसरे दिन एसडीएम तिर्वा और तहसीलदार ने अपने क्षेत्र में क्रय केंद्र का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
सरकारी क्रय केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन भी खरीद नहीं हो सकी। लखनऊ से जिले में ई-पॉस मशीन आने में देरी से ऐसा हुआ। हालांकि डिप्टी आरएमओ सरमिंदर सिंह ने बताया कि जिले में 33 ई-पॉस मशीनें आ गई हैं। मंगलवार को इनमें से 30 का वितरण करा दिया गया। अब एक-दो दिन में खरीद होने लगेगी।
दूसरी ओर एसडीएम तिर्वा राकेश कुमार त्यागी, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने ठठिया,भुन्ना में खुले धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं को परखा। प्रभारी को बिचौलियों से सजग रहने की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि किसानों को खरीद केंद्र पर बिक्री के लिए जागरूक किया जाए। किसी भी किसान को क्रय केंद्र पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस बार प्रदेश सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1960 रुपये निर्धारित किया है।