फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dumper hit the bus, bus driver died, five injured

Kannauj News: डंपर ने बस में मारी टक्कर, बस चालक की मौत, पांच घायल

Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dumper hit the bus, bus driver died, five injured
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की पीली पट्टी के अंदर खड़ी स्लीपर बस में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। तीन बस यात्रियों समेत पांच अन्य भी घायल हुए। सीएचसी से गंभीर हालत में सभी घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन



अमेठी के थाना मसीराबाद के ग्राम कपूरपुर निवासी बस चालक शंकर (40) व सहचालक कन्नौज के सकरावा के ग्राम ईशमपुर निवासी चंद्रशेखर के साथ रविवार रात करीब एक बजे पूजा ट्रैवल्स की स्लीपर बस लेकर अमेठी से दिल्ली जा रहा था। बस में करीब 70 यात्री बैठे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सकरावा क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 147 पर बस को पीली पट्टी के अंदर खड़ी करके चालक लघुशंका करने चला गया। इस बीच पीछे से आ रहे डंपर के चालक मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी चालक राघवेंद्र को झपकी आ गई। डंपर अनियंत्रित होकर खड़ी बस से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस भी आगे बढ़कर लघुशंका कर रहे बस चालक पर चढ़ गई। साथ ही बस यात्री अयोध्या के बाड़ा बाजार के तिर्वा का पुरवा निवासी अंकित तिवारी (27), बाराबंकी के थाना सुबेहा के झबुआ का पुरवा निवासी श्वेता ओझा, अयोध्या के ग्राम मछेदा गंज निवासी हनुमान दत्त सिंह (62) के साथ ही डंपर चालक राघवेंद्र व डंपर का क्लीनर भरत भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पुलिसकर्मियों ने बस व डंपर के अंदर फंसे घायलों को निकलवाया। गंभीर हालत में बस चालक शंकर व डंपर चालक राघवेंद्र को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। रास्ते में शंकर की मौत हो गई। उधर, सीएचसी भेजे गए घायल अंकित तिवारी, श्वेता ओझा व हनुमान दत्त को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। बाद में सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed