{"_id":"5f907a018ebc3ec5f1252291","slug":"dumper-enters-pickup-helper-s-death-15-injured-kannauj-news-knp589896117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर में घुसी पिकअप, हेल्पर की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर में घुसी पिकअप, हेल्पर की मौत, 15 घायल
विज्ञापन
Dumper enters pickup, Helper's death, 15 injured
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर विदीपुर्वा गांव के पास एलो लाइन पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप पीछे से घुस गई। घटना में पिकअप के हेल्पर की मौत हो गई। जबकि चालक समेत 15 मजदूर घायल हुए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत नाजुक देखकर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
अरुणाचल प्रदेश जिला चांगलांग बड़दुमशाह निवासी विकास(50) पुत्र शीशराम हरियाणा के पिपली से आलू बीज के 254 पैकट लाद कर चांगलांग जा रहा था। साथ में हरियाणा के जिला भिवानी क्षेत्र के विद्यानगर का निवासी हेल्पर नरेशचंद्र (55) पुत्र टेकराम था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे डंपर खराब हो गया। इससे तालग्राम थाना के विदीपुर्वा के पास एलो लाइन पर खड़ाकर उसे ठीक करने लगे। तभी एक पिकअप में मुजफ्फरनगर से रोजगार की तलाश में करीब 20 मजदूर आजमगढ़ जा रहे थे। जो अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में पीछे से घुस गई।
हादसे में अयोध्या जनपद के थाना कुमारगंज इदिलपुर झरियंग निवासी पिकअप के हेल्पर शमद(20) पुत्र अजीज अहमद की मौके पर मौत हो गई। मुजफ्फरनगर थाना रतनपुरी नगला बनवाड़ी निवासी रहमुल्ला(60) पुत्र हबीमुदीन, सगीर (18) पुत्र रहमुल्ला, बिलाल(22) पुत्र अव्बास अली, शानू उर्फ सोना (22) पुत्र जानू, मुजफ्फर(21) पुत्र जमीरुदीन, आमिर(18) पुत्र हमीद, सलीम(18) पुत्र हारुन, सनव्बर(19) पुत्र सरमन, हुसैनाबाद निवासी शोएब(18) पुत्र अब्बास अली, रेहान(19) पुत्र सहजुल, कासिम(18) पुत्र मोबीन, अली हुसैन(25) पुत्र दिलशाद निवासी गांव उरवा जगदीशपुर अमेठी, नाजिम(28) पुत्र सलाम, बनवाडी सतडी निवासी साजिद(40) पुत्र फखरुद्दीन और भिंडवारा निवासी सजील(40) पुत्र इब्राहिम घायल हैं। पिकअप चालक के बारे में अभी तक जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा और यूपीडा टीम ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। जहां तीन की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, हादसे की जानकारी के बाद आधा घंटे तक यूपीडा के किसी कर्मचारी के न पहुंचने पर ग्रामीण नाराज हो गए। इसके बाद एक घंटे बाद पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र राणा से ग्रामीणों की झड़प होने लगी। यह देखकर पुलिस ने भीड़ को भगाया।