{"_id":"6594563527e146af28015f47","slug":"dumper-driver-blocked-gt-road-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7718-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डंपर चालक ने किया जीटी रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डंपर चालक ने किया जीटी रोड जाम
Wed, 03 Jan 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास पर डंपर चालक ने जीटी रोड को जाम कर दिया। आधे घंटे तक जीटी रोड जाम रहने के बाद कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर खुलवाकर यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने जीटी रोड जाम करने वाले चार युवकों को हिरासत में ले लिया और बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
नगर के पूर्वी बाईपास पर चालक ने डंपर को डिवाइडर के बीच में खड़ा कर दोनों तरफ जाम की स्थिति बना दी। जाम की सूचना पाकर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और डंपर को हटवाकर यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने जाम लगवाने वाले डंपर चालक को हिरासत में ले लिया और उसकी गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस ने बाद में डंपर मालिक औरैया जनपद के ग्राम नगला बाले निवासी मुनेश कुमार, ग्राम चकमऊ निवासी सुशील यादव, ग्राम बोझा निवासी ऋषि यादव, ग्राम सुरेंदा निवासी नितिन चौहान को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आए। जहां से सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
थोक की दुकानों से कम होने लगा सामान
हड़ताल के चलते ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े ट्रकों के न आने के कारण थोक की दुकानों पर से जरूरी सामान कम होने लगा है। किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने हिट एंड रन कानून को ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट कंपनी व किराना व्यापार एक दूसरे से जुड़े हैं। इस हड़ताल से किराना व्यापार पर भी भारी असर पड़ रहा है।