फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dumper drags half of woman's torso for five meters, she dies

Kannauj News: पांच मीटर तक महिला का आधा धड़ घसीटता ले गया डंपर, मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dumper drags half of woman's torso for five meters, she dies
बहुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर चालक ने महिला का आधा धड़ पांच मीटर तक घसीटते चला गया। इससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर महिला के शव को उठाने दिया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के गांव खटौली निवासी बुजुर्ग महिला फूलमती (58) पत्नी स्व. कामता प्रसाद पासवान बांदा टांडा हाईवे पर सड़क पार कर रही थी। तभी बहुआ से फतेहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला का आधा धड़ करीब पांच मीटर तक घसीटते हुए चला गया। महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया, तो चालक कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। मौत से बेटे वंशगोपाल, शिवगोपाल, शिव नारायण और बेटियां रामरती, सहोदरा में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर लकड़ी, ईंटे डालकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर ललौली थाना प्रभारी संतोष सिंह, बहुआ चौकी प्रभारी विजय त्रिवेदी, शाह चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद हाईवे का जाम को खुलवाया। इस बीच हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि डंपर पकड़ लिया गया है। चालक का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed