{"_id":"63ac7c6db9414a55983d0a61","slug":"dum-tod-rahi-gokul-misson-yojna-kannauj-news-knp7359204159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: क्षेत्र में दम तोड़ रही गोकुल मिशन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: क्षेत्र में दम तोड़ रही गोकुल मिशन योजना
विज्ञापन
तालग्राम। राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना प्रचार के अभाव में दम तोड़ रहीं है।
देसी गायों का दूध भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। केवल संरक्षण के अभाव में ये नस्ल अपना अस्तित्व खो रही हैं। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना चलाई। इसमें देसी नस्लों का संरक्षण के बढ़ावा मिल सके।
राजकीय पशु अस्पतालों से उन्नत किस्म के सीमन निशुल्क लेकर कृत्रिम गर्भाधान करने कर्मचारी गांवों में जाते हैं और पशुपालकों से 200 रुपये तक सुविधा शुल्क वसूल लेते हैं। इसी के साथ सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी लेते हैं। जबकि किसी भी दुधारू पशु के पहली बार कृत्रिम गर्भाधान पर 150, दूसरी बार 100 और तीसरी बार 50 रुपये मिलते हैं। यह धनराशि उनके खातों में जाती है। इसके बाद भी पशुपालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। छदामीपुर्वा गांव निवासी पूर्व प्रधान राजकिशोर का कहना है कि गोकुल मिशन योजना के बारे में जानकारी नहीं है। डेढ़ माह पहले गाय का कृत्रिम गर्भाधान कराया था। कृत्रिम गर्भाधान करने -वाले कर्मचारी ने डेढ़ सौ रुपये ले लिए थे। चचियापुर निवासी गुरुप्रसाद ने बताया कि गर्भाधान करने के नाम पर कर्मचारी वसूली कर रहे।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कर्णवीर सिंह का कहना है कि गोकुल मिशन योजना के प्रचार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराया जा रहा है। जो कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगे उसकी शिकायत पशुपालक उनसे करें। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।