फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dugdh sangrah karmachaariyoen ko aath maah se nahin mila vetan

दुग्ध संग्रह कर्मचारियोें को आठ माह से नहीं मिला वेतन

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
dugdh sangrah karmachaariyoen ko aath maah se nahin mila vetan
उमर्दा(कन्नौज)। पराग दुग्ध संघ इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। समस्या बजट की है। वहीं भुगतान न मिलने से पशु पालकों ने दूध देना कम कर दिया है। इससे दुग्ध संग्रह केंद्र के कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। करीब 17 कर्मचारियों का वेतन का 25 लाख रुपया बकाया है। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द वेतन न मिला तो वह हड़ताल पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

काऊ मिल्क प्लांट को आसानी से दूध मुहैया हो सके, इसके लिए 2016 में पांच करोड़ की लागत से गसीमपुर में दुग्ध संग्रह केंद्र की स्थापना हुई थी। जिले की 170 दुग्ध संग्रह समितियों से पशु पालकों का दूध लाकर उचित तापमान में काऊ मिल्क प्लांट भेजा जाता था। दुग्ध संग्रह समितियों से पशु पालकों को भुगतान न होने से इन्होंने दूध देना कम कर दिया है। वहीं जून से यहां काम कर रहे तकरीबन 17 कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। इससे कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी के लाले हैं। कर्मचारी जल्द वेतन देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बाबत जनरल मैनेजर राजू वासड़े ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कर्मचारियों को जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed