{"_id":"67437f175b841d4c3b06fb64","slug":"due-to-dispute-over-dj-he-was-surrounded-and-beaten-on-the-way-four-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-121661-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीजे पर हुआ विवाद तो रास्ते में घेर कर पीटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीजे पर हुआ विवाद तो रास्ते में घेर कर पीटा, चार घायल
Mon, 25 Nov 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। मंदिर में अन्नप्राशन संस्कार में शामिल होने गए दो गांव के लोगों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। लौटते समय रास्ते में वाहनों को रोक कर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें किशनपुर गांव के चार लोग घायल हो गए।
तालग्राम क्षेत्र के किशनपुर निवासी अनार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अपने परिवार के साथ नाती के अन्नप्राशन संस्कार के लिए मां जाहरा देवी मंदिर गया था। वहां मायापुर्वा गांव के शिशुपाल, कुलदीप कुमार, अवध किशोर, अमित, संतोष, राजवीर, गोविंद, गौतम, पप्पू भी एक अन्न प्राशन संस्कार में आए थे। यह लोग डीजे बजा रहे थे। तभी कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी बात से नाराज आरोपियों ने शाम पांच बजे के करीब जब ऑटो और कार से घर लौटते समय नहर के पास घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट में उसके परिवार के अवधराम, लवकुश, कमलेश, आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।