{"_id":"67894ee5b9acca3a98085e8b","slug":"drizzle-increased-the-cold-cold-wind-made-people-miserable-kannauj-news-c-214-1-knj1007-124169-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, ठंडी हवा ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, ठंडी हवा ने किया बेहाल
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान शहर के जीटी रोड पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : विकास भवन में किसान गोष्ठी में भाग लेते अधिकारी व किसान।
कन्नौज। मौसम में बदलाव से गुरुवार सुबह से ही छिटपुट बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की गली-मोहल्लों में कीचड़ हो गया। इससे आवागमन में दिक्कतें हुईं। न्यूनतम तापमान में गिरावट से स्कूली बच्चे भी सर्दी में ठिठुरते हुए पहुंचे। ठंडी हवा से फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले बेहाल नजर आ रहे हैं।
रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्री भी परेशान हैं। किसानों के मुताबिक आलू और तिलहन किसानों को बारिश ने बड़ा झटका दिया है। हालांकि, गेहूं की फसल को फायदा है। सड़कों पर आवारा घूमने वाले जानवर भी भीगे, तो इधर-उधर छुपने के लिए पहुंच गए। वहीं, बूंदाबांदी के कारण विद्युत आपूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही। बूंदाबांदी के दौरान शहर के जीटी रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। हवा की दिशा बदलने से बारिश की संभावना बढ़ गई है।
गुरुवार को मौसम हाल
अधिकतम तापमान : 16.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 9.6 डिग्री सेल्सियस
हवा की गति : 7.3 किमी प्रतिघंटा
हवा की दिशा : दक्षिण-पूर्व
आर्द्रता : 85 प्रतिशत