{"_id":"5e778c4e8ebc3e6f9265e7a6","slug":"driver-dies-after-truck-overturns-on-agra-lucknow-express-in-kannauj-kannauj-news-knp5518813185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर ट्रक पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर ट्रक पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर झपकी आने से ट्रक पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक मालिक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
राजस्थान जिला अलवर थाना गाजी बिहारीसर निवासी बाबूलाल शर्मा (60) पुत्र गनपतराम शर्मा गांव ही रहने वाले मामा रामप्रसाद शर्मा (35) पुत्र गिरिराज प्रसाद शर्मा का ट्रक चलाता है। शनिवार को चालक बाबूलाल शर्मा और रामप्रसाद बहराइच से चावल और शक्कर लाद कर गुजरात के लिए निकले थे।
तभी रविवार सुबह चार बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना तालग्राम मछैया गांव के सामने चालक बाबूलाल को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दरोगा स्वदेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और घायल राम प्रसाद शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चालक के भतीजे ने बताया कि चाचा ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पत्नी संतोषी देवी, एक पुत्री कलावती और तीन पुत्र दिनेश, घनश्याम, नरेश हैं।
हादसे के बाद ट्रक से बैट्री और शक्कर चोरी
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की बैट्री चोरी कर ली। वहीं कुछ ग्रामीणों ने ट्रक में लदी शक्कर भी पार कर दी। घायल ट्रक मालिक राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह बेहोश गया। होश में आने के बाद कुछ लोग चोरी कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर ग्रामीण भाग निकले। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।