{"_id":"676073658d59a602470502ae","slug":"driver-crossing-the-road-crushed-by-vehicle-dies-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-122654-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रोड पार कर रहे चालक को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रोड पार कर रहे चालक को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज) । जीटी रोड पार कर रहे डीसीएम चालक को किसी वाहन ने कुचल दिया। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से चालक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।
जनपद कानपुर नगर थाना जूही के गांव परमपुरवा निवासी शिवशंकर (32) रविवार को डीसीएम लेकर आलू लोड करने के लिए आया था। उसने डीसीएम रविवार की शाम को लगभग 7:30 बजे ठठिया रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी कर दी और जीटी रोड को पार कर रहा था।
उसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहे किसी वाहन ने शिवशंकर के टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद शिवशंकर उठ पाता तभी दूसरा वाहन भी उसको कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शिवशंकर की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी से वाहन की तलाश की जा रही है।