{"_id":"1b42b7dac2e1425f7889808fc5f90b29","slug":"dress-was-knocked-by-the-village-chief-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव के आने की आहट से सजने लगा गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव के आने की आहट से सजने लगा गांव
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के लोहिया ग्राम राजपुर कर्ना में मुख्य सचिव
विज्ञापन
के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। दौरे के 24 घंटे पहले
सारी व्यवस्थाएं चौक चौबंद की जाने लगी। आनन फानन में रसूलपुर जाने वाली
सड़क का निर्माण होने लगा। यही नहीं शौचालयों में गेट और टाइल्स भी लगा दिए
गए हैं।
शनिवार को कन्नौज जिले में प्रदेश के मुख्य सचिव का दौरा संभावित है। दौरे में मुख्य सचिव लोहिया गांवों का भी निरीक्षण करेंगे। ऐसे में अभी तक अव्यवस्थित पड़े लोहिया गांवों की तस्वीर सुधारने पर तेजी से काम होने लगा। 24 घंटे पहले सारी व्यवस्थाएं चौक चौबंद करने को पूरी ताकत लगा दी गई।
चपुन्ना क्षेत्र में राजपुर कर्ना लोहिया गांव है। सुबह से ही इस गांव में अफसरों की गाड़ियां घूमने लगी और चारों तरफ तेजी से काम भी होने लगा। आनन फानन में गांव से रसूलपुर तक जाने वाली सड़क पर भी काम होने लगा। स्कूल के शौचालयों पर गेट लगाया गया और टाइल्स लगवाई गई। देर रात तक गांव में काम चलता रहेगा। रंगाई पुताई से लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में प्रशासन जुटा हुआ है।