फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DPRO transferred the secretaries

Kannauj News: डीपीआरओ ने सचिवों के किए तबादले

Sun, 15 Jun 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
DPRO transferred the secretaries
कन्नौज। गुपचुप तरीके से सचिवों के तबादले करना डीपीआरओ के गले की फांस बनता जा रहा है। शासन की स्थानांतरण नीति को ताक पर रखकर सचिवों को उनके मनचाहे ब्लॉकों भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सचिवों से सुविधा शुल्क भी लिया गया पर पुष्टि नहीं हो रही है। डीएम ने रविवार को मामले को गंभीरता से लेकर स्पष्टीकरण तलब किया है और इसकी जांच सीडीओ को दी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी ने कई सचिवों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार उमर्दा से सौरिख, दीवान सिंह को सौरिख से उमर्दा, संजीव शर्मा छिबरामऊ से गुगरापुर, गौरी शंकर को उमर्दा से छिबरामऊ और राकेश कुमार छिबरामऊ से हसेरन ब्लाक भेज दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की वार्षिक स्थानांतरण नीति वर्ष 2025-26 में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के अनुमोदन पर स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि सचिवों के नियुक्ति अधिकारी डीपीआरओ व डीडीओ होते हैं पर शासनादेश में नियम है यदि किसी सचिव के निलंबन के बाद उसकी बहाली होती है तो डीएम से उसका अनुमोदन लेना पड़ता है। जब बहाली के लिए अनुमोदन हो सकता है तो डीपीआरओ ने स्थानांतरण नीति के लिए अनुमोदन क्यों नहीं लिया। पता चला है कि कई सचिवों को उनके गृह ब्लॉक भेजा गया है, जो नियम विरुद्ध है। यदि स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया गया तो सभी तबादले निरस्त किए जाएंगे। यदि सुविधा शुल्क लिया गया है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी और कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed