फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dowry accused were caught and handed catch liquor factory

पकड़ने गए थे दहेज आरोपी और हाथ लग गई फैक्ट्री

Sat, 06 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dowry accused were caught and handed catch liquor factory

महिला की शिकायत पर उसके पति को पकड़ने गई पुलिस को

विज्ञापन
शराब बनाने की फैक्ट्री हाथ लग गई। पुलिस ने मौके से महिला समेत अवैध शराब का कारोबार करने वाले व दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घर से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण और केमिकल बरामद हुआ है।

एटा के थाना अलीगढ़ अंतर्गत ग्राम गलारपुर निवासी साधना अपने पिता कप्तान सिंह के साथ शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपने पति अमित उर्फ टिल्लू निवासी गंगापुर कुरावली के खिलाफ मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह तभी से फरार चल रहे हैं।

बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके तीन पुत्रियां हैं। गिरफ्तारी के भय से वह वहां से फरार हो गया था। उसे किसी तरह जानकारी मिली कि अमित इस समय छिबरामऊ में गीतापुरम कालोनी में रह रहा है। महिला की बात सुनने के बाद चौकी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा पुलिस बल के साथ गीतापुरम कालोनी पहुंचे।

पुलिस ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो होश उड़ गए। अंदर बड़े पैमाने पर अवैध शराब की पैकिंग का कारोबार चल रहा था। मौके पर अमित और उसकी तथाकथित पत्नी पुलिस के हाथ लग गईं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।

मौके से करीब 60 लीटर शराब बनाने का केमिकल, 240 क्वाटर शराब के पैकिंग किए हुए, दो बोरी में खाली क्वाटर और एक बोरी में शीशी के ढक्कन और करीना ब्रांड के रैपर बरामद हुए। पुलिस अब दोनों के खिलाफ अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed