फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Download IGRS App

Kannauj News: आईजीआरएस का एप डाउनलोड करें

Wed, 21 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 21 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Download IGRS App
कन्नौज। आईजीआरएस की शिकायत के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों को समय से निस्तारित करवाना सरकार की प्राथमिकता में है। आईजीआरएस का एप भी डाउनलोड करें और शिकायतों को गंभीरता से लेकर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करें। यह बातें अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने सर्किट हाउस में अफसरों से कही। अल्पसंख्यक विभाग से संबंधित छात्रवृत्ति, परीक्षा, किताब, निर्माणाधीन परियोजना आदि योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचीं अपर मुख्य सचिव ने बारी-बारी से कई बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के अन्तर्गत आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण पर जोर दिया। कहा कि शिकायत का निस्तारण इस प्रकार किया जाना चाहिए कि फीडबैक असंतोषजनक नहीं आना चाहिए। समय से पूर्ण ही शिकायत का निस्तारण करें, जिससे कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में न आ पाए। उन्होंने प्रधानमंत्री जन विकास कार्य की समीक्षा करते हुए बताया कि विगत वर्ष प्रदेश में 204 परियोजनाओं को पूर्ण किया गया, जो एक अच्छा व सराहनीय है। बताया गया कि आईजीआरएस पर छात्रवृत्ति को लेकर अधिक शिकायतें आती हैं जिसमें नियमावली के अनुसार मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति का वितरण किया जाता है। बैठक में उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग/प्रभारी कानपुर देहात डॉ.प्रिंयका अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कन्नौज/फर्रूखाबाद जितेंद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, इटावा सतीश कुमार, कानपुर नगर के अल्पंसख्यक विभाग के प्रतिनिधि राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओंकी समीक्षा की। रमाबाई राजकीय बालिका इंटर कालेज छिबरामऊ, राजकीय बालिका इंटर कालेज फर्रूखाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा, दो आंगनबाडी़ केंद्र इटावा, सद्भाव मंडप छबीलेपुरवा, कानपुर नगर, वर्किंग वूमेन हास्टल का निर्माण कानपुर नगर आदि परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूरा करें। एक सप्ताह के अन्दर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट मांगी। बताया गया कि इस वर्ष मदरसा बोर्ड की परीक्षा में लगभग 50 प्रतिशत छात्र/छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा नकलविहीन व शान्तिपर्ण ढंग से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed