{"_id":"692b3f73d5b3212010081974","slug":"double-the-samman-nidhi-sent-to-the-accounts-of-8650-beneficiaries-kannauj-news-c-214-1-knj1006-140913-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 8650 लाभार्थियों के खाते में भेजी दोगुनी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 8650 लाभार्थियों के खाते में भेजी दोगुनी सम्मान निधि
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में घोटाले का खुलासा होने लगा है। जिले में 8650 से अधिक ऐसे दंपती हैं, जो पीएम सम्मान निधि की राशि ले रहे थे। इस बार उनके खाते में 21वीं किस्त की राशि नहीं भेजी गई है। विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है।
जिले में 2.93 लाख से अधिक किसान हैं जिसमें से 2,17,570 किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेज दी गई है। जांच के दौरान कई अपात्र लोग सम्मान निधि की राशि का लाभ लेते पाए गए हैं। इनमें से 3320 मृतक किसान निकले हैं, जिनमें से 382 ने पीएम सम्मान निधि की 27.52 लाख रुपये धनराशि विभाग को वापस कर दी है। इसके अलावा 8650 से अधिक पति व पत्नी सम्मान निधि की राशि ले रहे हैं। इनकों विभाग की ओर से जागरूक किया गया है। साथ ही सम्मान निधि की 22वीं किस्त की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जाएगी। अब इनमें से एक के खाते में राशि भेजी जाएगी, जबकि पति या पत्नी से राशि की वसूली की जाएगी।
इतना ही नहीं जिले में 366 नाबालिग भी योजना का लाभ ले रहे हैं। जांच के बाद उनके खाते में धनराशि भेजने से रोक लगा दी गई है। ऐसे में और घोटाले का खुलासा हो सकता है। कृषि उप निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में 8650 से अधिक पति-पत्नी पीएम सम्मान निधि की राशि का लाभ ले रहे हैं, जबकि इनमें से सिर्फ एक को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए। वसूली अभियान चलाया जा रहा है। किसानों के खातों राशि वापस ली जाएगी। जिले में सत्यापन कराया गया है।