{"_id":"6824e6e8cc9cdd0eae0e5a16","slug":"documents-will-be-saved-on-computers-not-in-files-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130185-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फाइलों में नहीं, कंप्यूटर पर सुरक्षित किए जाएंगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फाइलों में नहीं, कंप्यूटर पर सुरक्षित किए जाएंगे दस्तावेज
विज्ञापन
कन्नौज। अब दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए अफसरों से लेकर कर्मचारियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सदर तहसील में ई-ऑफिस की व्यवस्था लागू कर दी गई है। कंप्यूटर में दस्तावेज हमेशा सुरक्षित रहेंगे।
सदर एसडीएम नवनीता राय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बुधवार से ई-ऑफिस प्रणाली तहसील सदर में पूर्ण रूप से लागू कर दी गई है। ई-ऑफिस प्रक्रिया से न सिर्फ दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की झंझट से मुक्ति मिलेगी, बल्कि कीमती समय की भी बचत होगी। इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी।
उन्होंने कहा, इस सिस्टम में सभी चरण शामिल हैं। साथ ही आने वाले पत्रों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से डायरी करना, फाइलें बनाना, पत्रों और फाइलों की आवाजाही, डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र (डीएससी) का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणियों और प्रारूपों पर डिजिटल रूप में हस्ताक्षर करना, ई-हस्ताक्षर और रिकार्डों के अभिलेख रखना भी इस सिस्टम में शामिल है।