फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctors beat up a son who came to treat his mother.

Kannauj News: मां के इलाज के लिए आए बेटे को डाॅक्टरों ने पीटा

Thu, 30 Oct 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Doctors beat up a son who came to treat his mother.
कन्नौज। मां को इलाज के लिए लेकर बुधवार की देर रात मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में तीमारदार से डॉक्टरों ने मारपीट की। यह देख अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला शांत करवाया। पीड़ित ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इंदरगढ़ कस्बे निवासी 45 वर्षीय विमला देवी ने देर रात घरेलू विवाद में जहर खा लिया। इससे हालत गंभीर होने पर बेटे रजत और दीपक मां को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर गए। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। आरोप है कि इलाज के दौरान एक डॉक्टर ने बिना देखे रेफर करने की बात कही। तब मरीज ने डाॅक्टर से देखने के लिए कहा, तो उसने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर ने गेट बंद कर लिया और दीपक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

गार्डों व अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव किया। जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत करवाया। छोटे भाई रजत ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हालांकिए संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed