{"_id":"58e294564f1c1b4c3e5b54e0","slug":"doctors-attend-wats-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप से लगेगी डाक्टरों की हाजिरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्स एप से लगेगी डाक्टरों की हाजिरी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर चुनावी नतीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सरकारी अस्पतालों में देर से पहुंचने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। व्हाट्स एप के जरिए स्वास्थ्य अधिकारी शासन तक उनकी हाजिरी का ब्यौरा भेजेंगे। लापरवाही बरतने और देर से पहुंचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को डाक्टरों व कर्मचारियों की हाजिरी को व्हाट्स एप के जरिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके पचोरी ने बताया कि सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों की अटेंडेंस को कंपाइल कर एडी को भेजी जा रही है। प्रतिदिन साढ़े आठ बजे तक की अटेंडेंस को मान्य किया जा रहा है। इसके बाद अटेंडेंस लगाने वाले लोगों के खिलाफ शासन के निर्देश पर स्पष्टीकरण मांगने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अफसरों की टीमें करेंगी निरीक्षण
कन्नौज। सरकारी अस्पतालों का जायजा लेने के लिए सीएमओ ने 10 चिकित्सा अधिकारियों की टीम का गठन किया है। ये टीमें प्रत्येक दिन जिले के ग्रामीण अंचलों में संचालित सरकारी अस्पतालों का दौरा करेंगी।