फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctor and staff beat up couple who came for daughter's treatment

Kannauj News: बेटी के इलाज के लिए पहुंचे दंपती के साथ डॉक्टर व स्टाफ ने की मारपीट

Wed, 09 Oct 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Doctor and staff beat up couple who came for daughter's treatment
तिर्वा (कन्नौज)। बीमार बेटी के इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज आए दंपती को डॉक्टर व स्टाफ कर्मचारियों ने मारपीट कर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्राचार्य ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन



क्षेत्र के फगुआ भट्ठा गांव निवासी विवेक दुबे पेट्रोल पंप पर काम करता है। सोमवार की देर शाम को घर पहुंचा, तो बेटी परी (9) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ता देख विवेक पत्नी नीरजा देवी के साथ बेटी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा, जहां बेटी को बाल विभाग वार्ड में दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन




पीड़ित बाल रोग विभाग की इमरजेंसी में करीब एक घंटे चक्कर काटता रहा, पर वहां मौजूद डॉक्टर ने बच्ची का इलाज नहीं शुरू किया। इलाज में देरी होता देख पीड़ित ने डॉक्टर से बेटी का इलाज करने की बात कही, तो डाॅक्टर आक्रोशित होकर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए प्राइवेट अस्पताल में दिखाने की बात कहने लगे। जब दंपती ने डॉक्टर की अभद्र व्यवहार का विरोध किया तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर दंपती के साथ मारपीट करने लगे और घायल कर दिया। मारपीट के दौरान विवेक की आंख में चोट लग गई। पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद देर रात दंपती ने एक प्राइवेट अस्पताल में बेटी को भर्ती कराकर इलाज करवाया, जहां बेटी परी की हालत में सुधार हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि कार्रवाई को लेकर पुलिस से शिकायत की, तो सुबह आने की बात कही। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि मामले की जांचकर दोषी डाॅक्टरों व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed