फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   docter adviced to leprosy patients

कुष्ठ रोगियों को बचाव के तरीके बताए

Wed, 11 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 11 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
docter adviced to leprosy patients
कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत बुधवार को विनोद दीक्षित चिकित्सालय में कुष्ठ रोगियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें सुन्न स्थान की सुरक्षा करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संचालक मंतोष कुमार महतो व डीएलओ डा. केसी राय, प्रमोद कुमार वर्मा, उमेश चंद्र वर्मा, शकील अहमद ने कुष्ठ रोगियों को जानकारी देते हुए बताया कि हाथ यदि सुन्न हो तो अनजाने में चोट लग सकती है। इसलिए किसी भी काम को करने या कोई औजार चलाने से पहले उसे कपड़े से मजबूत पकड़ें, जिससे चोट न लगने पाए।
विज्ञापन


इसी तरह गर्म गिलास या अन्य कोई गर्म बर्तन को पकड़ने से पहले कपड़े का प्रयोग करें। सर्दी के मौसम में आग से शरीर को न सेकें। उन्होंने बताया कि रोगी के हाथों और पैरों में सुन्नपन होने के कारण दरारें पड़ जाती हैं। घाव भी हो सकता है। ऐसे स्थान को पानी से बेहतर तरीके से साफ करें, जिससे दरारें न पड़ने पाएं। चमड़ी नर्म पड़ जाने पर उसे साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरों की मोटी चमड़ी को भिगोने के बाद किसी खुरदरे पत्थर से चमरी को साफ कर नर्म बनाएं। पैरों को बिना पोछे ही तेल लगाएं। ताकि पैरों में अधिक समय तक नमी बनी रहे। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने एमसीआर रबड़ से बनी चप्पलें, प्लास्टिक का टब व पैरों को साफ करने के लिए झामा, फिंगर कोट इंस्पेंट, टेड़ी मेड़ी उंगलियों को सीधा करने के लिए पालमर क्लंप बांधने की सलाह दी। इस तरह का कई अन्य उपयोगी सामान वितरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed