फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do phool baalon mein aag se grhasthee aur maveshee jala

दो फूस बंगलों में आग से गृहस्थी और मवेशी जला

Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
do phool baalon mein aag se grhasthee aur maveshee jala
अहेर गांव में फूस बंगले में लगी आग। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। अहेर गांव में फूस बंगले में आग लग गई। आग ने पास के दूसरे बंगले को भी चपेट में ले लिया। आग से दोनों परिवारों की गृहस्थी जल गई। एक मवेशी की जान चली गई। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोतवाली के अहेर गांव निवासी सुनीता पत्नी जितेंद्र नट गांव के बाहर फूस बंगले में रहकर जीवन यापन करती हैं। सोमवार की रात अचानक फूस बंगले में आग लग गई। लपटें देख वह शोर मचाने लगीं। शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने पास के काजल पत्नी सुनील के फूस बंगले को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वह सफल नहीं हो सके। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से सुनीता के घर में बंधीं दो बकरियों में एक के बच्चे की मौत हो गई। साथ ही 14 पैकेट गेहूं समेत गृहस्थी का सामान जल गया। काजल के यहां गृहस्थी का सामान समेत छह पैकेट गेहूं जल गया।
विज्ञापन

तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने लेखपाल धर्मवीर को मौके पर भेजा। उन्होंने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। बताया कि अग्नि पीड़ितों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed