फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Do not worry girls from harassment '

‘छात्राएं उत्पीड़न से घबराएं नहीं’

Fri, 22 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 22 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
" Do not worry girls from harassment '

शहर के हुमैरा गर्ल्स इंटर कालेज में युवजन सभा के

विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार व गरीबों को कंबल बांटा। इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यमंत्रियों ने विस चुनाव 2017 के लिए माहौल भी बनाया और भाजपा, कांग्रेस पर तीखे हमले किए।

राज्यमंत्री आरए उस्मानी ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रामक प्रचार फैलाते हैं कि मदरसों में राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण नहीं होता है, जबकि संघ कार्यालयों में झंडा न फहराकर राष्ट्रीय पर्वों में केसरिया झंडा फहराया जाता है। कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

राज्य मंत्री आबिद रजा ने कहा कि भारत की तमाम ताकतें मुल्क के लोगों को आपस में लड़ाकर अपना मतलब हासिल करना चाहती है। भाजपा नफरत के बीज बो रही है। हिंदुस्तान की आजादी को हर मजहब के लोगों ने शहादत दी है। कहा कि मोदी व उबैसी के सपनों को कभी पूरा नहीं होने देंगे।

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि हिंदुस्तान को बांटने के लिए रची जा रही साजिशों को यदि नाकाम न किया गया तो इसमें नुकसान सभी का है। छात्राओं से कहा कि वह उत्पीड़न के खिलाफ डटकर मुकाबला करें। पढ़ाई के साथ बातचीत का भी हुनर सीखे।

अलीगढ़ यूनीवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नफीस अहमद ने कहा कि यूनीवर्सिटी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कहा कि भारत के संविधान में कोई भी यूनीवर्सिटी चला सकता है। प्रदेश सरकार का बखान करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल बदनाम करने का कार्य कर रहीं, जबकि सपा की ओर से चलाई गई श्रवण यात्रा का सभी को लाभ मिल रहा है।

सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि इस सरकार में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। जिसमें कन्नौज सबसे आगे है। संजू कटियार ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग ही इस तरह का कार्यक्रम कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने असहायों की मदद को युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को बधाई दी।

बाद में हाईस्कूल में गौरांगी मिश्रा, अनफ आसिम, रोशनी, मानसी वैश्य और आफरीन को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इंटर में फरहा खान, गजाला बानो, सदफ नाज को सम्मानित किया गया। इसके अलावा करीब एक हजार लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन तौकीर जिया ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव, डीसीला पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जीतू केसरवानी, आयोजक नाजिम खां, अकरम हुसैन, कौशर खां, फिरोज खां, अनुज यादव, सरफराज अहमद समेत अन्य मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed