फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Do not skimp when buying helmets

हेलमेट खरीदते वक्त न करें कंजूसी

Tue, 15 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 15 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Do not skimp when buying helmets

दोपहिया वाहन के दौरान हेलमेट का साथ बेहद लाभदायक

विज्ञापन
है, इसलिए हेलमेट खरीदते वक्त किसी भी तरह की कंजूसी सही नहीं है, क्योंकि हेलमेट शरीर की सुरक्षा से जुड़ा है जो सबसे बेशकीमती है। शहर में 400 रुपये से लेकर 2200 रुपये कीमत तक के हेलमेट उपलब्ध हैं।

उप संभागीय परिवहन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले भर की बाइक एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे बाइक की बिक्री करते वक्त हेलमेट अवश्य दें। बगैर हेलमेट के किसी को भी बाइक न बेंचे। साथ ही उपभोक्ताओं को हेलमेट की क्वालिटी के बारे में भी बताएं।

आम तौर पर फुटपाथ पर किनारे बिकने वाले हेलमेट अच्छी किस्म के नहीं होते हैं। इसलिए आईएसआई मार्का हेलमेट ही खरीदें। उन्होंने बताया कि बाइक एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अच्छी क्वालिटी के हेलमेट रखें। सरायमीरा स्थित अमित एजेंसी के मालिक अमित गुप्ता का कहना है कि उनके शोरूम में हेलमेट को लेकर ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।

बताया कि 400 रुपये से लेकर 2200 रुपये रेंज तक के हेलमेट मुहैया हैं। लोगों को अपनी सुविधानुसार हेलमेट लेने को कहा जाता है। साथ ही उन्हें हर हाल में हेलमेट पहनकर ही बाइक लेकर रोड पर निकलने के लिए प्रेरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed