{"_id":"257f89beea05c118c0448fbb83e5fcd3","slug":"do-not-know-the-name-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का नाम तक नहीं जानते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का नाम तक नहीं जानते
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव सुल्तानपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद
विज्ञापन
नायब तहसीलदार गांव के ही पूर्व माध्यमिक स्कूल जा पहुंचे। यहां उन्हें महज
15 बच्चे मिले। उन्होंने जब बच्चों से सवाल पूछे तो कोई भी बच्चा उनके
सवालों का जवाब नहीं दे पाया। यहां तक की मुख्यमंत्री का नाम भी कोई बच्चा
नहीं बता पाया।
हद तो तब हो गई जब नायब तहसीलदार ने हेडमास्टर से भी एक सवाल दाग दिया तो वह भी बगले झांकने लगे और सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इस पर नायब तहसीलदार ने बीएसए से शिकायत करने और रिपोर्ट अफसरों को भेजने की बात कही। सुल्तानपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे नायब तहसीलदार अनीश कुमार कार्यक्रम के बाद विद्यालय निरीक्षण को पहुंच गए। स्कूल में कुल 15 बच्चे मिले।
सबसे पहले नायब तहसीलदार ने बच्चों से पूछा कि कितने गृह है तो कोई बच्चा नहीं बता पाया। आग का पर्यायवाची बताओ इस पर भी सभी बच्चे मुंह लटकाए खड़े रहे। इसके अलावा कई सवाल किए, पर कोई भी बच्चा जवाब नहीं दे पाया, तब नायब तहसीलदार ने बच्चों से पूछा कि अच्छा यूपी का सीएम कौन है, इसका भी जवाब बच्चे नहीं दे पाए। इस पर नायब तहसीलदार ने हेडमास्टर प्रकाशचंद्र से भी सवाल दागा और पूछा कि भू मध्य रेखा कितने अंश से निकलती है।
अब हेडमास्टर भी बच्चों की तरह बगले झांकने लगे। इस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि यही पढ़ाई हो रही है। हिंदी पढ़ाते हैं और पता कुछ नहीं। जब आपको नहीं पता तो बच्चों को क्या पढ़ाओगे। इसके बाद नायब तहसीलदार ने तुरंत बीएसए से इसकी शिकायत की और अफसरों को रिपोर्ट भेजने की बात कही।