{"_id":"6605bc80c207b1d475060844","slug":"do-not-be-negligent-in-treating-sick-prisoners-kannauj-news-c-214-1-knj1005-111229-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बीमार बंदियों के इलाज में न करें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बीमार बंदियों के इलाज में न करें लापरवाही
Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिला कारागार का न्यायाधीश लोकेश वरुण, डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों की तलाशी कराई और निरुद्ध बंदियों से समस्याओं की जानकारी ली।
न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों की क्रियाशीलता को देखा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की मानीटरिंग के निर्देश दिए। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर को निर्देश दिए कि बीमार बंदियों के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। कारागार में निरुद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखें। उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित इलाज कराएं। निरीक्षण के दौरान अनियमितता नहीं पाई गई। कारागार का कार्यालय भी व्यवस्थित पाया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल उर्मिला सिंह आदि मौजूद रहे।
.