फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Do not be careless with the future of children: DM

बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही न करें : डीएम

Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless with the future of children: DM
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा करते हुए विद्यालयों के निरीक्षण की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं पर निगरानी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधा होनी चाहिए। निपुण भारत मिशन की आगामी कार्य योजना बना ली जाए। सभी विद्यालय निपुण होने चाहिए। निपुण का जो मानक है उसी अनुसार कार्य करें। बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गुगरापुर, छिबरामऊ और सौरिख में शिक्षकों की उपस्थिति खराब होने पर संबंधित को निर्देश दिए कि अध्यापकों-अभिभावक के साथ समय से बैठक करें। शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति 90 फीसदी तक होनी चाहिए। इस कार्य में एबीएसए रुचि लेकर कार्य करें। उन्होंने मिड- डे-मिल की समीक्षा करते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। चावल, नमक, मसाला आदि साफ सुथरे डिब्बों में रखा जाए। बच्चों की संख्या के आधार पर विद्यालय की ओर से भोजन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

विद्यालय का प्रवेश साफ सुथरा होना चाहिए। विद्यालय का 100 मीटर दायरा साफ सुथरा रखा जाए। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं रहेगा। मुख्यालय छोड़ने की पूर्वांनुमति ली जाए। इस दौरान एडीएम आशीष कुमार सिंह, सीडीओ राम कृपाल चौधरी, डीडीओ एनडी द्विवेदी, डीआईओएस डाॅ. पूरन सिंह, बीएसए उपासना रानी वर्मा, एबीएसए, एआरपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed