{"_id":"5e5ab3828ebc3ef3ab7e1e70","slug":"do-maah-se-nahin-mila-saphaee-karmiyon-ko-vetan-hadataal-kee-chetaavanee-kannauj-news-knp5477865119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से नहीं मिला सफाई कर्मियों को वेतन, हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से नहीं मिला सफाई कर्मियों को वेतन, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन देते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन न मिलने से इनमें नाराजगी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वेतन न मिला तो वह पांच मार्च से हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मचारियों ने वरिष्ठ लिपिक को इस बाबत ज्ञापन दिया है।
नगर पालिका में तैनात अधिशासी अधिकारी शिव मोहन सिंह के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त जाने के बाद किसी की तैनाती नहीं हुई है। इससे तमाम कार्य रुके हैं। दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। होली का त्योहार नजदीक होने के बाद भी वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारी विनोद वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, जगदीश, आशा देवी, सुनील आदि ने शनिवार को नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह से वार्ता कर वेतन दिलाने की मांग की।
वरिष्ठ लिपिक ने अधिशासी अधिकारी के न होने से वेतन में रुकावट की बात कही है। कर्मचारियों ने इन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि जल्द वेतन नहीं मिला तो वह पांच मार्च से हड़ताल पर चले जाएंगे।