{"_id":"64bc294659072959f1002994","slug":"do-help-if-you-get-injured-in-a-road-accident-kannauj-news-c-214-1-knj1003-850-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क हादसे में घायल मिले तो जरूर करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क हादसे में घायल मिले तो जरूर करें मदद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रैफिक टीम ने छात्राओं को सड़क पर बरती जाने वाली सावधानी व सुरक्षित सफर से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीओ शिव प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सीओ ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय खुद व पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट अवश्य पहनें। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा, ट्रैफिक प्रभारी आफाक खान सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।