फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do hekteyar mein 155 paiket dhaan paida karane vaalee sanjoo ko pahala puraskaar

दो हेक्टेयर में 155 पैकेट धान पैदा करने वाली संजू को पहला पुरस्कार

Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
do hekteyar mein 155 paiket dhaan paida karane vaalee sanjoo ko pahala puraskaar
कार्यक्रम में महिला किसान संजू सिंह को सम्मानित करते डीएम, विधायक व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दो हेक्टेयर में 155 पैकेट धान पैदाकर जलालाबाद क्षेत्र की संजू सिंह ने रिकार्ड कायम किया है। कम क्षेत्रफल में धान के बेहतर उत्पादन पर इन्हें किसान सम्मान दिवस पर पहला पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले 70 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को किसान सम्मान दिवस मनाया गया। जलालाबाद ब्लाक के रुदौली निवासी संजू सिंह ने दो हेक्टेयर में धान की खेती की थी। इसमें इन्होंने पूरे जिले में 155 पैकेट धान की रिकार्ड पैदावार की। एक पैकेट में करीब 45 किलो धान आता है। प्रथम पुरस्कार में इन्हें सात हजार रुपये व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गेहूं में ब्लाक हसेरन के पुर्वादानी निवासी ओमप्रकाश ने 68.88 क्विंटल का उत्पादन कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। ब्लाक व ग्राम पंचायत उमर्दा निवासी सुरेंद्र सिंह ने अन्ना मवेशी पकड़कर पशुपालन की शुरुआत की थी। अब इनके पास कई मवेशी हैं। दुग्ध उत्पादन व जैविक खाद का प्रयोग कर अन्य लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। पशुपालन में बेहतर करने के लिए इन्हें भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में इन्हें मिला पुरस्कार
सावित्री देवी, संचिता देवी, पूजा देवी, संदीप कुमार, तिलक सिंह, इंद्रजीत सिंह भदौरिया, ऊषा देवी, रेखा देवी, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, अश्वनी, पुष्पा देवी, दिनेश चंद्र, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश, उमेश चंद्र, संजू सिंह, लाखन सिंह, रामकिशोर, जुमना देवी, कमलेश, कांती को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान क्षेत्र में इन्हें मिला इनाम
प्रभुजीत चंद्र, शफीक अहमद, विशुना देवी, फजलुद्दीन दानिश, प्रताप, मनोरंजन भदौरिया, कमलेश, ग्रीशचंद्र, गंगा सागर, सरवन सिंह, निर्भय सिंह, त्रिलोक चंद्र, यदुनाथ सिंह, शिवप्रकाश, सत्य नरायन दुबे, कृष्ण सविता को सम्मानित किया गया।
मत्स्य क्षेत्र में इन्हें किया गया सम्मानित
किरन कुमारी राजपूत, सुधारक दुबे, रामपाल, लक्ष्मी देवी, मिथलेश, सुग्रीव कुमार, गौरव, ब्रजमोहन, श्रीकृष्ण, जमादार, रामेश्वर दयाल, सानिल, मंगल सिंह, रामप्रकाश, बीना देवी को सम्मानित किया गया।
पशुपालन में इन्होंने बनाया रिकार्ड
सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जय शंकर शुक्ला, महेश चंद्र, गुड्डी देवी, रावेंद्र सिंह, केदार सिंह, विवेक कुमार, रामकिशन, राकेश कुमार सिंह, उमाशंकर, वीरेंद्र कुमार, प्यारेलाल, महिपाल, रामनाथ सिंह, शिमला देवी को सम्मानित किया गया।

कृषि प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कलक्ट्रेट परिसर में कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। तेरह विभागों ने स्टाल लगाए। कृषि विभाग समेत उद्यान, मत्स्य विभाग, भूमि संरक्षण, पशु पालन, इफको, एनआरएलएम आदि महकमों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, डीएम राकेश कुमार मिश्र समेत प्रशासनिक अफसरों ने स्टालों का निरीक्षण कर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed