{"_id":"5fb80c068ebc3e91b6411961","slug":"do-dhaan-kray-kendr-prabhaaree-nilambit-ek-par-riport-ke-aadesh-kannauj-news-knp5953187192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो धान क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, एक पर रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो धान क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, एक पर रिपोर्ट के आदेश
विज्ञापन
तिर्वा मंडी में खुले धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्रा व सीडीओ आरएन सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा/छिबरामऊ(कन्नौज)। डीएम ने धान खरीद में चेतावनी के बाद भी सुधार न होते देख शुक्रवार को कई केंद्रों का निरीक्षण किया। तिर्वा पीएसएफ केंद्र प्रभारी ब्रजेश चंद्र व खड़िनी के किसान सेवा सहकारी समिति में पीसीएफ खरीद केंद्र के प्रभारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। खड़िनी में 35 दिनों में महज 19 किसानों से खरीद हुई थी। खड़िनी केंद्र प्रभारी पर अभिलेखों में गड़बड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डिप्टी आरएमओ से कहा है।
शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सीडीओ आरएन सिंह के साथ धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तिर्वा मंडी में एक सप्ताह पहले खुले सहकारी समिति के केंद्र पर सिर्फ 30 क्विंटल धान की खरीद देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने केंद्र प्रभारी बृजेश चंद्र को फटकार लगा दी। एसडीएम जयकरन को निलंबन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडी में टिन शेड के अंदर व्यापारियों का अनाज रखा देख डीएम ने व्यापारियों व मंडी कर्मचारियों को फटकार लगा दी। यहां सरकारी धान रखने के लिए कहा। व्यापारियों के टिन शेड खाली न करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि खरीद के दौरान किसानों को परेशान न किया जाए। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
मुनादी कराकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश
खड़िनी। डीएम व सीडीओ ने डिप्टी एआरएमओ के साथ भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र पर किसानों की मौजूदगी न देख नाराजगी जताई। गांवों में मुनादी कराकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। विपणन शाखा के केंद्र पर खरीद चल रही थी। शासन की मंशा के अनुरूप खरीद न होने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी गजेंद्र शर्मा को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले काश्तकारों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत दें। इससे कि वह दूसरे किसानों को भी केंद्र पर आने के लिए प्रेरित करें। किसान सेवा सहकारी समिति पर संचालित पीसीएफ खरीद केंद्र पर 35 दिनों में महज 19 किसानों से खरीद देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। डिप्टी एआरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यहां खरीद से संबंधित कोई गतिविधि नजर नहीं आई। अभिलेखों में फेरबदल किया गया था। इस पर केंद्र प्रभारी अनुज प्रताप सिंह को फटकार लगाते हुए सभी अभिलेख लेकर पीसीएफ जिला प्रभारी के पास जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र प्रभारी को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन की खरीद, शिकायतों व रिजेक्ट धान का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। हर रोज कम से कम 350 क्विंटल खरीद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
रिजेक्ट धान का विवरण तैयार करने के निर्देश
छिबरामऊ। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने निगम मंडी में संचालित नेफेड, विपणन एवं सहकारी समिति पूर्वी में चल रहे धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने रिजेक्ट धान का आधा अधूरा विवरण भरा देख नाराजगी जताई। कहा कि रिजेक्ट धान के नमूना लेकर रखें।