फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM shocked to hear the name of Vikas Dubey's relative, complained of bullying, ordered strict action by investigating Kotwal

विकास दुबे के रिश्तेदार का नाम सुनकर चौंके डीएम, दबंगई की हुई शिकायत, कोतवाल को जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश

Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM shocked to hear the name of Vikas Dubey's relative, complained of bullying, ordered strict action by investigating Kotwal
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी के सामने गैंगस्टर विकास दुबे के रिश्तेदार की दबंगई की शिकायत आई। इससे वह चौंक गए। उन्होंने पूरा शिकायती पत्र पढ़ा। कोतवाल को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र शनिवार को तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाधान दिवसों में अफसर और कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। जनसुनवाई के यह कार्य प्राथमिकता पर करने हैं। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसे अंतिम चेतावनी मानें। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के लिए कहा। फर्जी निस्तारण पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। इस मौके पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी, एसडीएम विकल्प श्री व सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास दुबे के रिश्तेदार से परेेशान
शिकायतकर्ता उमाशंकर, ओमप्रकाश, शांति देवी आदि ने कहा कि गैंगस्टर विकास दुबे के रिश्तेदार बताने वाले रामखिलावन पांडेय और इनके बेटे राम औतार की दबंगई से वह लोग परेशान हैं। दबंगई के बल पर फसलों को जोत दिया गया है। ऐतराज पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गांव में रहना मुहाल हो गया है। आरोपियों पर भूमाफिया के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed