फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM said, strict action will be taken on negligence

डीएम बोले, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM said, strict action will be taken on negligence
जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड में कुपोषित बच्ची की मां से वार्ता करते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एनआरसी(पोषण पुनर्वास केंद्र), वृद्धजन, सीटी स्कैन वार्ड में मरीजों से हालचाल लिए। जिलाधिकारी ने सीएमएस को अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती जलालाबाद ब्लाक के बैसावारी निवासी रोली पुत्री बबलू का हालचाल लिया। स्टाफ ने बताया कि बच्ची के भर्ती होने के दौरान वजन 5 किलो 300 ग्राम था। अब वजन 5 किलो 640 ग्राम पहुंच गया है। बच्ची की वृद्धि हो रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बच्ची को परिवार के लोग भर्ती नहीं करा रहे थे। इससे सुपोषण नहीं हो पा रहा था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी वरुण कटियार को भर्ती कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद बच्ची भर्ती हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मां से भोजन व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। एनआरसी में भर्ती तालग्राम निवासी जय पुत्र सुआलाल ने बताया कि बेटा पांच माह का है। वजन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। स्टाफ से पूछने पर बताया गया कि उसका होंठ कटा हुआ है। इससे वह कुछ खा नहीं रहा है। दूध दिया जा रहा। बच्चे के 11 माह की आयु पूरी होने के बाद सर्जरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने परिवार व स्टाफ को निर्देश दिए कि तय समय पर सर्जरी करा लें। बच्चे के परिवार से लगातार संपर्क रखा जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीटी स्कैन वार्ड का निरीक्षण किया। रेडियोलॉजिस्ट से जानकारी ली। इस दौरान सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी, लैब टेक्नीशियन सुनील पाठक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर दो कर्मचारियों को नोटिस
जिला अस्पताल में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि सफाई कर्मचारी राजन कुमार, पंकज कुमार अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। आते भी हैं तो कार्य में कोई रुचि नहीं लेते हैं। ड्यूटी पर समय से नहीं आते हैं। ड्यूटी खत्म होने से पहले चले जाते हैं। स्पष्टीकरण न देने पर संविदा समाप्त करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed