{"_id":"5f2844e88ebc3e63c232ac72","slug":"dm-office-kannauj-news-knp5748732196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ही रहकर अयोध्या का शिलान्यास पर्व मनाएं- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर ही रहकर अयोध्या का शिलान्यास पर्व मनाएं- डीएम
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम राकेश मिश्रा व मौजूद जिले के अन्य अधिकारी
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर पांच अगस्त को अपने-अपने घरों में रहकर कार्यक्रम करें। वर्तमान समय मे फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना आवश्यक है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को दृष्टिगत रखते हुए जिला शांति समिति की बैठक में यह बात कही। उपस्थित धर्म गुरुओं एवं अधिकारियों से जिलाधिकारी ने कहा कि एक गलती कोरोना वायरस को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
शिलान्यास के संबंध में समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श कर उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस अवसर को अपने-अपने घरों पर ही मनाएं व सार्वजनिक रूप से कोई भी कार्यक्रम न करें। किसी भी प्रकार के बैनर, होर्डिंग्स आदि सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर न लगाएं जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
अराजकतत्व ऐसी चीजों का दुरुपयोग कर माहौल बिगाड़ सकते हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त भीड़ से संबंधित कार्यक्रम किसी भी दशा में न कराएं। भीड़ में यदि एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है तो अन्य व्यक्तियों के भी संक्रमित होने की आशंका बनी रहेगी।
सभी थानाध्यक्षों को इसका अनुपालन करने व बिना मास्क किसी को भी न दिखना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, सभी सीओ सभी थानाध्यक्ष, जिला शांति समिति के सदस्य व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।