फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM gave instructions for quality action in the meeting

बैठक में डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश

Fri, 25 Oct 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions for quality action in the meeting
कन्नौज। आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर चार अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की है। कई को चेतावनी भी दी है। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षण तिर्वा की 79 शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में होने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत आने वाली शिकायतों के डिफाल्टर होने पर उप जिलाधिकारी छिबरामऊ और जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी डूडा की शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में होने और बैठक में भी अनुपस्थित होने पर उन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी नेडा एसडी वर्मा के अनुपस्थित होने और जिला अभिहीत अधिकारी सतीश शुक्ला की कई शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में होने पर एक दिन का वेतन काटने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी को तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माप बांट निरीक्षक की पांच शिकायतें डिफाल्टर होने और संपर्क स्थापित न करने की दशा में सख्त नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों को दो दिन के अंदर निस्तारित करें। जनपद के सभी अधिकारियों की कुल 1172 शिकायतें आईजीआरएस के तहत लंबित हैं। सभी को चेतावनी दी कि हर हाल में तीन दिन में इनका निस्तारण कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में अस्थायी और स्थायी गोशाला की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि आडिट न होने वाली गोशालाओं की सूची उपलब्ध कराई जाए। कम पशुओं वाली गोशाला में दूसरी गोशालाओं से गोवंश स्थानांतरित किए जाएं। डीएम ने कहा कि जिन गोवंश आश्रयों का अभी तक ऑडिट नहीं हुआ है, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। हमीरपुर, सकरावा, रामपुर मझिला, मीरपुर में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों का सुंदरीकरण करने के लिए पौधरोपण कराने और तालाब की भी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बीडीओ उमर्दा को निर्देश दिए कि रामपुर मझिला आदि गोवंशों आश्रयों को आदर्श गोवंश आश्रय बनाया जाए।

कुएं में गिरे मवेशी को निकाला
हसेरन। उदयपुर में एक किसान केे खेत पर कुएं में अन्ना मवेशी गिर गया। सूचना पर सिपाही पहुंच गए। ग्रामीणों ने अन्ना मवेशी को बाहर निकालने के प्रयास किए। पुलिस व ग्रामीण सबलू बैस, संजीव बैस, उत्तम राजपूत, संजीव, ध्रुव, सत्येंद्र, रजनीश, जगमोहन वर्मा की मदद से मवेशी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed