फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dm distributed cheque to 270 farmers

अनौगी पहुंचे डीएम, 270 किसानों को बांटी चेक

Sat, 18 Apr 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 18 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dm distributed cheque to 270 farmers
डीएम अनुज कुमार झा ने शनिवार को गोद लिए गांव अनौगी पहुंचकर आपदा पीड़ित किसानों का दुख-दर्द जाना। इसके साथ ही गांव के डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पांच मजरों के 270 किसानों को राहत चेक बांटी। गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस मुद्दे पर 15 अप्रैल को ‘गांव लिया गोद, मुश्किलों में गए भूल’ हेडिंग से प्रमुखता से खबर छापी थी।
विज्ञापन


डीएम का काफिला दोपहर करीब 11 बजे अनौगी पहुंचा। उनके साथ समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल दोहरे, छिबरामऊ के सपा विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, एसडीएम सुनील शुक्ला भी पीड़ितों का हालचाल लेने गए। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रेम नरायन प्रजापति, कानूनगो सुरेंद्र सिंह यादव लेखपाल कन्हैयालाल वर्मा, सुरेंद्र पाल, ब्रजेश कुमार से अनौगी गांव में बारिश व ओला गिरने से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि किसान कतई परेशान न हों।
विज्ञापन


हर पीड़ित किसान को चेक जरूर मिलेगी। अब तक के सर्वे में 681 किसानों की चेक तैयार हो गई हैं। कुल 2270150 रुपये की चेक इसी सप्ताह किसानों को मिल जाएंगी। इस दौरान डीएम व जनप्रतिनिधियों ने जमला, टिकैयापुरवा, बहेलियनपुरवा, खुर्रमपुरवा, ललईपुरवा गांव के 270 किसानों को खुद चेक दी। शेष बचे 9 मजरों के किसानों को भी एक-दो दिन में चेक मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जो किसान छूट गए हैं वे परेशान न हों। उनके खेतों पर भी लेखपालों को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। कोई भी किसान राहत से छूटेगा नहीं। लेखपालों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह सही से सर्वे करें। किसी से भेदभाव किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed