{"_id":"96f8fe1940fb4e3756d642bacc95c440","slug":"dm-also-instructed-to-write-letters-to-the-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम ने दिए एसपी को पत्र लिखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए एसपी को पत्र लिखने के निर्देश
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकरंदनगर में हरिजन छात्रावास को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कवायद शुरू कर दी। छात्रावास भवन खाली करने के लिए डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को दोबारा पत्र लिखकर पुलिस विभाग को देने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि छात्रावास भवन में अभी तक पुलिस के ताले पड़े होने की जानकारी उन्हें अमर उजाला में छपी खबरों से मिली है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम को उन्होंने छात्रावास खाली कराने के लिए एसपी को उनकी तरफ से पत्र लिखने के लिए कहा है।
छात्रावास भवन की हालत व फर्नीचर की उपलब्धता जैसे अन्य बिंदुओं पर भी उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि डीएम के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने तत्काल फाइल निकलवाई है। डीएम की तरफ से भेजा जाने वाला पत्र तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पत्र पर डीएम के साइन होने के बाद वह खुद लेकर एसपी के पास जाएंगे। उनसे छात्रावास भवन खाली कराने का अनुरोध करेंगे। छात्रावास हैंडओवर के बाद यहां मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की मांग की जाएगी। ताकि उसकी दुर्दशा ठीक कराकर अगले शैक्षिक सत्र से छात्रों को आवासीय सुविधा का लाभ दिलाया जा सके।