{"_id":"6176f9cfc8d81f5c3e45a845","slug":"diwali-fair-will-be-held-in-municipalities-preparations-begin-many-stalls-will-be-set-up-under-one-roof-shopping-will-be-done-kannauj-news-knp6603743109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिकाओं में लगेगा दीपावली मेला, तैयारी शुरू, एक ही छत के नीचे लगेंगे कई स्टाल, होगी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिकाओं में लगेगा दीपावली मेला, तैयारी शुरू, एक ही छत के नीचे लगेंगे कई स्टाल, होगी खरीदारी
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में पहली बार नगर पालिका कन्नौज, गुरसहायगंज और छिबरामऊ में दीपावली मेले का आयोजन होगा। शुभारंभ 28 अक्तूबर को जनप्रतिनिधि करेंगे। एक ही परिसर में उत्पादों के स्टाल, फूड स्टाल, सेल्फी प्वाइंट, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ मिलेगा। तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि मेले में फूड स्टाल, मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय स्तर पर गतिविधियों के लिए मंच, दर्शकों के बैठने को पर्याप्त स्थान की सुविधा, पार्किंग आदि सब दुरुस्त करा लें। नगर निकायों के स्ट्रीट वेंडर्स को दुकानें लगाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराएं। इससे इनकी आय बढ़ सकेगी।
उन्होंने कहा कि मेले में सांस्कृतिक मंच भी बनाया जाए। यहां मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, लोक गायन, स्थानीय कौशल एवं कला प्रदर्शन के आयोजन कराए जाएं। एलईडी वैन के माध्यम से साढ़े चार वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की प्रगति एवं उपलब्धि को भी प्रदर्शित किया जाए। मेले को आकर्षक बनाए जाने के लिए स्वच्छता सेल्फी एवं सेल्फी की व्यवस्था भी की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सहित समस्त अधिशासी अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।