{"_id":"64208cd886adafaf530b21a6","slug":"divyang-killed-by-attacking-with-a-brick-on-the-head-kannauj-news-c-12-1-145149-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सिर पर ईंट से हमला कर दिव्यांग की हत्या, चाची की तेहरवीं से पहले उठ गई भतीजे की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सिर पर ईंट से हमला कर दिव्यांग की हत्या, चाची की तेहरवीं से पहले उठ गई भतीजे की अर्थी
Sun, 26 Mar 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
विक्षिप्त दिव्यांग की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को घर से निकले मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग की गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। शव के पास में ही खून से सनी ईंट व लोअर भी पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ प्राइवेट (27) मानसिक रूप से बीमार होने के साथ ही दिव्यांग भी है।
शनिवार की देर शाम को वह घर से निकला था पर लौटा नहीं। पिता जगदीश चंद्र शर्मा रात भर उसकी तलाश करते रहे। रविवार की सुबह गांव के ही बच्चों ने घर से 100 मीटर दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैंपस में स्थित यज्ञशाला के पास शव को नग्न अवस्था में पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर सीओ दीपक दुबे, छिबरामऊ कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह मौके पर पहुंच गए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि उनकी दुश्मनी किसी से नहीं है। बेटा बहुत ही सरल स्वभाव का था। मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग की हत्या समझ में नहीं आ रहा है। परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर शव को उठाने देने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर परिजन मान गए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किया। दोपहर बाद एएसपी अरविंद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और थानाध्यक्ष से वारदात की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ दीपक दुबे ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष को जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
चाची की तेहरवीं से पहले उठ गई भतीजे की अर्थी
देवेंद्र कुमार उर्फ प्राइवेट की चाची पार्वती की मौत कैंसर के चलते 19 मार्च को निधन हो गया था। उनकी तेहरवीं संस्कार शनिवार को है। उससे पहले ही भतीजे चला गया। मां बिट्टन देवी की मौत वर्ष 2014 में हो चुकी है। वह दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
दिन में ही बनवाया था आयुष्मान कार्ड
परिजनों ने बताया कि शनिवार को घर के बाहर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। जिसमें उसने आयुष्मान कार्ड बनवाया था। तब उनको नहीं पता था कि उसको इस सुविधा का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
पिता की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पिता जगदीश चंद्र शर्मा ने बेटे देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ प्राइवेट की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस हत्याकांड के प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।