फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   divaidar se takaraee baik, yuvak kee maut, saathee ghaayal

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 24 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
divaidar se takaraee baik, yuvak kee maut, saathee ghaayal
मृतक के साथियों से जानकारी करते दरोगा। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। हरियाणा से दोस्त के साथ बाराबंकी जा रहे युवक की बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक 100 मीटर घिसटती हुई सुरक्षा जाल में फंस गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। यूपीडा गश्ती दल और पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती में कराया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के थाना हैदरगढ़ लोधेसिंहपुर्वा निवासी रामअचल उर्फ बृजेश कुमार यादव (26) पुत्र भवानीवीर अपने साथी थाना सुबैह थलबारा निवासी अनूप कुमार द्विवेदी (22) पुत्र रमेश चंद्र के साथ हरियाणा में पेप्सी लेजर इंडिया में मार्केटिंग सेल्समैन का कार्य करता था। साथी विकास के मामा की मौत हो गई थी। वाहन न मिलने पर दोनों बाइक से बाराबंकी के लिए निकले थे। रामअचल की बाइक पर अनूप भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 181 किलोमीटर पर थाना तालग्राम के बिदीपुर्वा ढिपारा गांव के सामने सुबह करीब नौ बजे झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों दोस्त एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गए। सूचना पर यूपीडा गश्ती दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने रामअचल को मृत घोषित कर दिया। दरोगा सुभाष चंद्र ने मेडिकल मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरियाणा में सेल्समैन का काम करते थे युवक
साथी मित्रसेन यादव ने बताया कि रामअचल सगी बुआ का बेटा था। बड़े भाई शिवकुमार व छोटा अखिलेश यादव है। रामअचल दूसरे नबंर का था। उसके पिता भवानीवीर खेतीबाड़ी का काम करते हैं। मां सुनीता पुत्र के गम में बेहाल हैं। अभी शादी नहीं हुई थी। दोनों हरियाणा में सेल्समैन का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलते तो बच जाती जान
मृतक के साथी विकास ने बताया कि मामा की मौत पर घर जाना जरूरी था। कोरोना वायरस के चलते दिल्ली हरियाणा बंद रहने से वाहन नहीं चल रहे थे। इससे पांच बाइकों से सभी बाराबंकी जा रहे थे। हादसे में रामअचल की मौत हो गई। अगर वाहन चलते तो हादसा टल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed