{"_id":"6081c1b48ebc3e8d2e1b6cfb","slug":"divaidar-se-takaraakar-kaar-palatee-mahila-ghaayal-kannauj-news-knp6248921115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, महिला घायल
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी कार।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। नोएडा से लखनऊ जाते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला चालक घायल हो गई। सुरक्षा अधिकारियों और गश्ती टीम ने हाईवे की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार कराया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह 11 बजे के लगभग जिला गौतम बुद्ध नगर के नोएडा निवासी शीतल (30) कार से नोएडा से लखनऊ जा रही थीं। हुसेपुर गांव के सामने कार चला रहीं शीतल को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। शीतल को मामूली चोट आई है।
शीतल ने बताया कि पिता विजय तिवारी (75) कोरोना संक्रमित थे। लखनऊ में बेड न मिलने से वह शाहजहांपुर में एडमिट थे। उन्हें देखने जा रही थीं। तभी हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एवं गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने कार से निकालकर हाईवे की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार करा कर दूसरे वाहन से घर भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया।