{"_id":"69ff776462e11a59b706ad81","slug":"disorders-found-during-inspection-of-mahadevi-ghat-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148843-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महादेवी घाट के निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महादेवी घाट के निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
कन्नौज। महादेवी घाट पर चल रहे विकास कार्यों का डीएम ने शनिवार को निरीक्षण किया। घाट पर अव्यवस्थाएं एवं साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य बांध, घाट तक जाने वाली सीढ़ियों एवं घाट परिसर में गंदगी एवं अस्त-व्यस्त व्यवस्था मिलने पर ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए सफाई कर्मियों की व्यवस्था एवं कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा सकी। निरीक्षण में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा स्वीकृत लगभग 24.23 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है।
इसके अलावा सांसद निधि से पूर्व में कराए गए निर्माण कार्यों की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। विश्रामालय एवं चबूतरे की जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति मिली तथा परिसर में प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव पाया गया।