फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Diploma engineers began work outs

डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार शुरू

Thu, 18 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 18 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers began work outs
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले जिले भर के डिप्लोमा इंजीनियरों ने
विज्ञापन
हक और हितों के लिए आंदोलन छेड़ दिया है। शुक्रवार को कन्नौज और तिर्वा में बैठकें कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और आंदोलन की रणनीति बनाई और 18 से 24 फरवरी तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार न जागी तो जिलेभर के डिप्लोमा इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष राममहेश वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दफ्तर में बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि 4800 पे ग्रेड लेकर ही रहेंगे। अब आरपार की लड़ाई होगी।

कहा कि लखनऊ में प्रदर्शन करके सरकार को एकजुटता दिखा दी गई है। सरकार को अपना तानाशाही रवैया बदलना ही पड़ेगा। कहा कि अबकी झूठे वादों से काम नहीं चलेगा, बल्कि शासनादेश जारी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान 24 फरवरी तक कोई भी जूनियर इंजीनियर किसी भी निर्माण कार्य की साइट पर नहीं जाएगा।

कहा कि निर्माणाधीन पुल, रोडें, नाली, आवासीय भवन व कई कार्यालयों के भवन, नगर पालिका, डूडा से संबंधित कार्य, पानी की टंकियां बनाने, पाइप लाइन बिछाने, सीवर लाइन डालनें, लोहिया गांवों में सीसी रोड बनाने समेत कोई भी विकास कार्य में इंजीनियरिंग वर्क नहीं होगा।

प्रशासन की ओर से लगाई गई कोई भी ड्यूटी जूनियर इंजीनियर नहीं करेंगे। इसी तरह शासन की किसी भी नई घोषणा को साकार करने के लिए स्टीमेट नहीं तैयार करेंगे। प्रदर्शन के दौरान रोजाना इंजीनियर अपने-अपने कार्यालयों में जाएंगे। इस दौरान काली पट्टी पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भुगतान के संबंध में न तो बिल बनाएंगे और न ही कोई कार्यालय संबंधी काम करेंगे। कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान समस्याओं के लिए व विकास कार्य बाधित होने पर सरकार पूरी तरह जिम्मेदार होगी।
जनपद मीडिया प्रभारी सुनील आनंद ने बताया कि लखनऊ में तीन दिनों तक चले प्रदर्शन में कन्नौज के इंजीनियरों ने भागीदारी की और शासन को अहसास करा दिया जाएगा कि संगठन एकजुट है। कार्य बहिष्कार के दौरान भी मांगें न मानी गईं तो 25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

इस मौके पर जनपद सचिव मकरंद सिंह यादव, अशोक सिंह, विनोद यादव, अनिल सचान, दीपक कुशवाहा, ओपी सिंह, वृजेंद्र मोहन, हेमवीर कसाना, उत्कर्ष शुक्ला, केपी सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सचान, एसपी सिंह, बुद्धविलास विश्वकर्मा, जमुना प्रसाद, अंजनी गौतम, मुन्ना प्रसाद, अक्षय कुमार, सत्य रामपाल, आकाशदीप आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed