{"_id":"65e21ac68a53b255820aa922","slug":"dios-caught-two-munna-brothers-report-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110088-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीआईओएस ने दो मुन्ना भाइयों को पकड़ा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीआईओएस ने दो मुन्ना भाइयों को पकड़ा, रिपोर्ट
Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दो छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवकों को डीआईओएस ने पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला रामकृष्ण नगर में गीता देवी इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र है। गुरुवार को दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा के दौरान जीव विज्ञान और गणित के पेपर हो रहे थे। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे और चेकिंग की। चेकिंग के दौरान प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी की फोटो के ऊपर परीक्षा दे रहे युवक की फोटो लगी होने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने आधार कार्ड मंगवाकर नाम और फोटो का मिलान किया। इस पर आदर्श कुमार की जगह राघव कुमार निवासी ग्राम कटकैया और अक्षय कुमार के स्थान पर आशीष कुमार निवासी ग्राम कटकैया परीक्षा दे रहे थे। दोनों से तत्काल उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र लेकर कार्यालय में बैठा दिया गया।
डीआईओएस के आदेश पर केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा दे रहे युवकों ने छात्रों के प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने का प्रयास किया, जो निरीक्षण के दौरान पकड़ में आया और दोनों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।