फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dillee se badee taadaad mein laut rahe log, sankraman badhane kee aashanka

दिल्ली से बड़ी तादाद में लौट रहे लोग, संक्रमण बढ़ने की आशंका

Wed, 18 Nov 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
dillee se badee taadaad mein laut rahe log, sankraman badhane kee aashanka
रोडवेज बस में चढ़ने के लिए बिना मास्क लगाए धक्का मुक्की करती सवारियां। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दीपावली पर घर आए लोग अब दिल्ली जाने को लेकर असमंजस में हैं। इसकी मुख्य वजह दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फिर से लॉकडाउन की चर्चा है। वहीं दिल्ली से आने वाली बसें बड़ी संख्या में सवारियां लेकर आ रही हैं। महकमा बसों को सैनिटाइज नहीं करा रहा है। सवारियां न मास्क लगा रहीं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रही हैं।
विज्ञापन

गैरप्रांतों में निजी कंपनी में नौकरी या व्यवसाय करने वाले दीपावली मनाने घर आए थे। इनमें सबसे ज्यादा लोग दिल्ली के हैं। दिल्ली में दीपावली के बाद हालात खराब हो गए हैं। इससे छुट्टी लेकर घर आए लोग लौटने से डर रहे हैं। दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने की खबर से लोग भयभीत भी हैं। इससे यह लौटने का मन नहीं बना पा रहे हैं। इन्हें लग रहा है कि अगर दिल्ली में लॉकडाउन लग गया तो वह मुसीबत से फंस जाएंगे। इससे यह दिल्ली जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार का कहना है कि बस स्टाप पर एक टीम लगी हुई है। वह तापमान की जांच करती है। निर्देश हैं कि सभी यात्रियों की जांच की जाए। इस समय भीड़ के चलते थोड़ी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से रोज आ रहीं 22 बसें
सामान्य दिनों में दिल्ली से 10 से 15 बसें अप-डाउन करती हैं। दीपावली की वजह से कन्नौज समेत अन्य जगहों से दिल्ली के लिए अतिरिक्ति बसें चलाई गई थीं। इस समय 22 बसें अप-डाउन कर रही हैं। इन बसों में पैर रखने की जगह नहीं है। इनमें जाने की अपेक्षा लौटने वाले लोगों की संख्या अधिक है।

बस स्टाप पर पुख्ता इंतजाम नहीं
कोरोना के चलते दिल्ली की बिगड़ती स्थिति और जिले में दिल्ली की बसों की आमद से दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन इसे लेकर अभी संजीदा नहीं हुआ है। स्टाप पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए दो लोग बैठाए गए हैं। इनके पास कोई पहुंचता, तभी तापमान नापा जाता है। इसके इतर बस से आने और बस में जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed