फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Diarrhoea spreads in Katra, 30 ill

कटरा में फैला डायरिया, 30 बीमार

Sun, 08 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 08 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Diarrhoea spreads in Katra, 30 ill
मरीजों का परीक्षण करते डॉ.राहुल मिश्रा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटरा में इस समय डायरिया ने अपने पैर पसार लिए हैं। मोहल्ले के लगभग छोटे-बड़े 30 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। कई लोग उपचार के लिए शहर से बाहर चले गए हैं, जबकि कई का उपचार प्राइवेट चिकित्सकों के यहां चल रहा है। शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले का भ्रमण कर मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित की। दो मरीजों की हालत खराब होने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। मोहल्ला कटरा में डायरिया का प्रकोप है।
विज्ञापन


मोहल्ले में अमित मिश्रा (31), राजीव की डेढ़ वर्षीय पुत्र कल्लो, अजय का आठ माह का पुत्र सिद्धार्थ, राजू की पांच वर्षीय पुत्री मीनाक्षी, छोटे सक्सेना का दस वर्षीय पुत्र आदि, आनंद का चार वर्षीय पुत्री गुनगुन, गिरजाशंकर का पुत्र रोहित, जगदीशचंद्र की पत्नी श्रीदेवी (70), अवनेंद्र की पुत्री राधा (8) व मुस्कु (6), रामप्रकाश की पत्नी अंगूरीदेवी (55), राजकुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा अर्जुन, लालन वर्मा की पत्नी रीना, विमलेश का पुत्र आदित्य (13), ब्रजेश का पुत्र अरनवा प्रजापति (5) के अलावा प्रेमचंद्र (26), सिद्धांत आठ माह, छोटू 11 माह, सतीश चंद्र दस वर्ष, जावित्री (50), शिवानी (8), रोली (1), राहुल (20), गौरी (18), रिंकी, सोनाली (25), चंचल (11), रामवती (55) आदि भी डायरिया से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


सभासद प्रताप कठेरिया ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। शनिवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा, चिकित्सक डॉ.अभिषेक बाजपेई, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शिवरतन सिंह, फार्मासिस्ट पुनीत मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान रामसेवक के पुत्र राजेश और विमलेश के पुत्र आदित्य को हालत खराब होने पर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया है। चिकित्साधिकारी ने मरीजों को दवाएं वितरित की और सुझाव दिया कि पानी साफ और उबाल कर पीएं। सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed