फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dhruv bane raajasv ameen sangh ke jilaadhyaksh

ध्रुव बने राजस्व अमीन संघ के जिलाध्यक्ष

Wed, 18 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
dhruv bane raajasv ameen sangh ke jilaadhyaksh
अमीन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते कलक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष बदन सिंह व राज्य - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसील सभागार में बुधवार को राजस्व अमीन संघ का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से ध्रुव सिंह राजपूत को और जिला मंत्री उमेश चंद्र अग्निहोत्री को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में जनपद के 52 में से 28 अमीन शामिल हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजस्व संग्रह अमीन संघ फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष सरोज दुबे ने सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अरविंद कटियार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खुशीलाल यादव को उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार को जिला उपमंत्री, मुकेश पांडेय को संगठन मंत्री, करन सिंह को कोषाध्यक्ष, रामनरेश यादव को ऑडिटर बनाया गया है। सेवानिवृत्त पूर्व जिलाध्यक्ष शेर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा व कलक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष बदन सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कौशल दुबे, ब्रजभूषण, वेदराम, जुबैद अहमद, मुकेश चंद्र व विमल दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, तिर्वा में जिला संयोजक ने पत्र भेज कर प्रांतीय संगठन से चुनाव का विरोध किया है। अमीन संघ के जिला संयोजक अजयपाल सिंह ने बताया कि छिबरामऊ के अमीनों ने बगैर प्रांतीय संगठन के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से करने के बाद प्रांतीय संगठन को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed