{"_id":"487042be601f2e929d0fef52719ad40d","slug":"dhobi-ghat-illegal-shops-were-htwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबी घाट से अवैध दुकानें हटवाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबी घाट से अवैध दुकानें हटवाई गईं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीन पर रखी दुकानें पालिका ने हटवा दी। इस
विज्ञापन
दौरान कर्मचारियों ने धोबी घाट पर बने कपड़ा धोने वाले पत्थर तोड़ डाले,
जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। बाद में चेयरमैन ने इनको दोबारा बनवाने के
आदेश दिए।
अफसरी में धोबी घाट तालाब के सामने पिछले कई दिनों से लोगों ने अवैध लकड़ी आदि का खोखा रखकर वहां व्यापार शुरू कर दिया था। शनिवार को भी एक नया खोखा रखने से मामला गर्मा गया। कई लोगों ने शिकायत पालिका में कर खोखा हटाने की मांग की।
इस पर पालिका के कार्यालय अधीक्षक आरपी सिंह, कोतवाल संतोष व्यास के साथ मौके पर पहुंचा और दुकानें हटवा दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का भी प्रयास किया, पर पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मियों ने धोबीघाट पर बने कपड़ा धोने वाले कई पत्थर भी तोड़ डाले, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।